यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन | Uttar Pradesh Ganna Parchi Online Calendar | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर वेबसाइट विवरण | Ganna Parchi Online Calendar In Hindi
(caneup.in) गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें | Ganna Parchi Online Calendar 2020
गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए राज्य सरकार गन्ने की खेती करने वाले किसानो को ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्रदान कर रही है | इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में गन्ने की खेती करने वाले किसान अपनी गन्ना सप्लाई से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है | इस सुविधा से किसानो के समय की बचत के साथ साथ धन व्यय नहीं होगा | प्यारे दोस्तों आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे है कि आप किस प्रकार Ganna Parchi Calender देख सकते है |अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
UP Ganna Parchi Online Calendar 2020
उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती करने वाले किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी चीनी मील से सम्बंधित सर्वे ,पर्ची निर्गमन ,तौल भुगतान एवं विकास सम्बन्धी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है अब गन्ना किसानो को कही जाने की ज़रूरत नहीं है अब किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आसानी से UP Ganna Parchi Online Calendar 2020 देख सकते है | देश के जो इच्छुक लाभार्थी गन्ना किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर देखना चाहते है तो वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है और कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते है |
गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल का उद्देश्य
किसानो को गन्ने का भुगतान प्राप्त करने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और सरकारी कार्यालयों के भी चक्कर लगाने पड़ते थे समय से धन का भुगतान न होने पर इसका सारा प्रभाव किसानो की गन्ना फसल पर पड़ता था इस बात पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रारम्भ की है जिसके ज़रिये गन्ना की खेती करने वाले किसान आसानी अपनी गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते है |
गन्ना पर्ची कैलेंडर चीनी मीलो और उनकी वेबसाइट का विवरण
गन्ने की खेती करने वाले कृषको को पारदर्शिता और शुद्धता के साथ गन्ना विकास एवं विपणन सम्बंधित सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश की 113 चीनी मिलो द्वारा अपनी वेबसाइट बनायीं गयी है इस वेबसाइट के माध्यम से किसान की भी समय आसनी से इंटरनेट के माध्यम से अपनी चीनी मील के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है उत्तर प्रदेश में स्थित चीनी मीलो व उनकी वेबसाइट का विवरण इस प्रकार है |
गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखे?
उत्तर प्रदेश के जो इच्छुक गन्ना किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
- सर्वप्रथम आपको गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको “किसान भाई अपने आकड़े देखने के लिए नीचे क्लिक करे” के विकल्प पर क्लिक करे विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको सबसे पहले ऊपर कैप्चा कोड भरना होगा उसके बाद view पर क्लिक करना होगा उसके बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे डिस्टिक ,फैक्ट्री, विलेज आदि चुनना होगा | इसके बाद इसके नीचे आपको select grower का विकल्प मिलेगा इस विकल्प पर अपना नाम चुने और फिर क्लिक करे |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको आपकी पूरी जानकारी मिल जाएगी |
- फिर आपको नीचे 4 विकल्प दिखाई देंगे इस सभी विकल्प में से आपको गन्ना कलैण्डर के विकल्प पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेंडर खुल जायेगा |
मोबाइल ऍप डाउनलोड कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन पर नीचे बटन से डाउनलोड करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर इ गन्ना को डाउनलोड कर सकते है।
Helpline Number
गन्ना किसान भाइयों हेतु टोल फ्री नंबर -1800-121-3203, 1800-103-5823

Give Your Feedback